इलिया। क्षेत्र के घुरहूपुर पहाड़ी पर आयोजित बौद्ध महोत्सव के दौरान एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां तभागत गौतम बुद्ध के तैल चित्र पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि आज की दुनिया में अगर किसी एक मार्ग से स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है, तो वह मार्ग भगवान बुद्ध का है।
उन्होंने कहा कि बुद्ध ने अहिंसा, करुणा, और सत्य के माध्यम से मानवता को एकता और प्रेम का संदेश दिया था। यदि उनके उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो समाज से वैमनस्य, हिंसा और द्वेष का स्वतः अंत हो जाएगा। बुद्ध के सिद्धांत केवल धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला हैं, जो हर युग में प्रासंगिक रही है। विशिष्ट अतिथि श्याम जी सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने जिस समय शांति और अहिंसा का संदेश दिया। संवाद