क्षेत्र के माहुल बाजार में एक डॉक्टर पर क्लीनिक के अंदर घुसकर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शेर उर्फ भोलू यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, समसल्लीपुर गांव निवासी डॉ. वीरेंद्र कुमार प्रजापति के माहुल स्थित क्लीनिक पर शनिवार दोपहर को आरोपी शेर उर्फ भोलू यादव अपने एक साथी के साथ डॉक्टर वीरेंद्र के क्लीनिक पर पहुंचा था। उसने डॉक्टर से रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने असलहा निकालकर डॉक्टर पर हमला कर दिया। सिर पर पिस्टल की बट से वार कर घायल डॉक्टर को घायल कर दिया। डॉक्टर और आरोपी के बीच हाथापाई भी हुई थी। झड़प के दौरान कीचड़ में गिरने से आरोपी शेरु उर्फ भोलू यादव के हाथ में मौजूद असलहा और गमछा डॉक्टर के हाथ लग गया था। इसी बीच मौका पाकर आरोपी भाग गया गया। यह पूरी वारदात माहुल पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना करीब तीन से चार मिनट तक डॉक्टर और बदमाशों में हाथापाई चलती रही, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष अहरौला ने बताया कि प्रदीप कुमार, आरोपी शेर उर्फ भोलू यादव पर अहरौला थाने में गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
डॉ. वीरेंद्र कुमार प्रजापति की तहरीर पर आरोपी शेर उर्फ भोलू यादव और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।