ट्रेनों में छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए महिला आरपीएसएफ स्कोर्ट चलेगी।
हाजीपुर
जोन में 30 जवानों की तैनाती की गई है, जो वर्तमान में सोनपुर मेले में
ड्यूटी कर रही हैं। उसके बाद दानापुर मंडल में तैनाती की जाएगी। पूर्व
मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य सुरक्षा आयुक्त हरानंद ने शुक्रवार को सीनियर
कमांडेंट कार्यालय में पत्रकारों को यह जानकारी दी।
ट्रेनों में हो
रही आपराधिक घटनाओं और नक्सलियों के आए दिन बंद के दौरान सुरक्षा के कदम
उठाए गए हैं। इस क्रम में गया में आरपीएसएफ की एक कंपनी तैनात की जाएगी।
इसके साथ ही मुगलसराय में रेलवे सुरक्षा विशेष बल महिला टुकड़ी को रहने के
लिए दो करोड़ की लागत से बैरक का निर्माण किया जा रहा है।
यही नहीं
आरपीएफ सीएंडटी बैरक की मरम्मत के लिए 23 लाख जारी हो चुके हैं। कहा कि
मुगलसराय के डीआरएम भी सुविधाओं को बढ़ाने पर लगे हैँ।
उन्होंने
इलाहाबाद से मुगलसराय के बीच हिजड़ों के ट्रेन में चलने की बात पर
उन्होंने इलाहाबाद के सीएससी से रोक लगाने को कहा। रेलमंत्री सुरेश
प्रभाकर प्रभु ट्रेनों की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं।
हेल्प लाइन 182 को
एक्टीवेट किया गया है। ट्रेनों में किसी तरह की समस्या आती है, तो यात्री
बेझिझक शिकायत कर सकते हैं। वसूली के आरोप में एक आरपीएफ इंस्पेक्टर पर
मुकदमा दर्ज करने के बारे में कहा कि यह रूटीन वर्क है। मामले की जांच हो
रही है जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
इसके पूर्व मुख्य सुरक्षा
आयुक्त ने डीआरएम विद्याभूषण से हर मुद्दे पर चर्चा की।