केशवपुर की महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर कंबल के लिए घंटों बैठी
रहीं। जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी एनके सिंह ने महिलाओं को आश्वस्त
किया कि जल्द ही केशवपुर गांव में कंबल वितरण किया जाएगा। इसके बाद महिलाएं
लौटीं।
कड़ाके की इस ठंड में कंबल का वितरण नहीं होने से
नाराज केशवपुर गांव की महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान
महिलाओं ने ठंड को देखते हुए अधिकारियों से कंबल प्रदान करने की मांग की,
जिसे लेकर वह काफी देर तक जिलाधिकारी कार्यालय गेट पर बैठी रही।
महिलाओं के
गेट पर बैठे होने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी एनके सिंह ने महिलाओं को
भरोसा दिलाया कि गांव में शीघ्र ही कंबल बांटा जाएगा।
उन्होंने तहसीलदार को
निर्देश दिया कि तत्काल गरीब महिलाओं की सूची तैयार कर सुनिश्चित करें।
मौके पर दुर्गावती, रामरती आदि कई महिलाएं रही।