अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में डुमरी गांव की महिलाओं ने
गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक कार्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन
किया।
वहीं बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान डा.हौसिला सिंह ने
कहा कि गांव के गंदे पानी के निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है
लेकिन वह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिससे गांव का पानी गांव में रुका हुआ
है। इस दौरान लालमनी ा, मंजुलता मौर्य, संगीता मौर्या, नौरंगी गौंड,
सरस्वती, नीलम आदि रहीं।