फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: निर्जल व्रत रहकर महिलाओं ने की संतान के दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के नई बस्ती में पूजन अर्चन करती व्रती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संतान के दीर्घायु की कामना से महिलाओं ने रविवार को निराजल व्रत रखा। माता दुर्गा की पूजा की और राजा जीमूतवाहन की कथा सुनी। शाम को पूजा अर्चना के लिए सरोवरों व नदी के किनारे महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

वहीं कुछ महिलाओं ने मंदिरों में पहुंच कर तो कुछ ने घर पर ही पूजा अर्चना की। इसके बाद जिउतिया का धागा संतान के गले में डाला। मान्यता है कि आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को निर्जला व्रत रहकर जिउतिया की पूजा करने से संतान की आयु बढ़ती है।
महिलाओं ने जिउतिया की पूजा के लिए फल, फूल, पूजन सामग्री, जिउतिया आदि की खरीदारी की थी। रविवार की सुबह से ही महिलाएं पूजा के लिए तैयारी में जुट गईं। दोपहर बाद व्रती महिलाओं ने सूप, थाल में फल, फूल, धूप, नैवेद्य सहित अन्य पूजा सामग्री सजाई और तालाबों के किनारे पहुंची।
विज्ञापन

कुछ घरों से महिलाएं ढोल नगाड़ों के साथ परिवार वालों को लेकर पहुंची थीं। नगर के मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब, राममंदिर, माल गोदाम पोखरा, दामोदरदास पोखरा, वेस्टर्न बाजार विश्वकर्मा मंदिर, रविनगर स्थित काली मंदिर आदि स्थानों पर अधिक भीड़ जुटी।
महिलाओं ने सबसे पहले कलश स्थापित किया। इसके बाद कुश से राजा जीमूत वाहन की मूर्ति बनाई। वहीं मां दुर्गा का आह्वान किया। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की। वहीं पुरोहितों से राजा जीमूतवाहन की कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें