फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिला को डराकर सोने की चेन और अंगूठी लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ थाना क्षेत्र के धौठवा गांव में शुक्रवार की शाम हुई लूट की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। दो अज्ञात बदमाश काले कपड़े से चेहरा ढककर एक घर में घुस गए और अकेली महिला को डराकर आलमारी में रखी सोने की चेन व अंगूठी लूट ले गए।
विज्ञापन

जाते-जाते बदमाशों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित कृष्णा आशीष ने बताया कि घर लौटने पर उनकी पत्नी पूनम ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इस घटना से परिवार सदमे में है।
वहीं गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में लगातार चोरी, बाइक चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और दबिशें दी जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त गश्त और नियमित निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें