अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार की मध्याह्न बारह बजे
क्षेत्र के छित्तमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से महिला चेतना समिति
द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को हरी झंडी दिखाकर सिस्टर
रजनी ने रवाना किया। रैली गांव का भ्रमण करने के बाद पुन: विद्यालय में आकर
गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई।
गोष्ठी में बोलते हुए सिस्टर रजनी ने
कहा कि महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा और स्वावलंबन के लिए स्वयं जागरूक होना
पड़ेगा। पुरुष प्रधान समाज महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने में हिचक रहा
है इसके खिलाफ महिलाओं को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।
कहा कि महिलाओं को
यह बताना होगा कि शोषण सहना एवं देखना दोनों ही गलत है। इस अवसर पर अनिता
देवी, राधिका सिंह, सुनीता देवी, ममता देवी, रेखा देवी एवं मालती कुमारी
आदि दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
उधर सामाजिक और
सांस्कृतिक संस्था ‘सुर-सरिता’ समिति के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन
किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारी सशक्कतीकरण के लिए महिलाओं को
अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को पहचानना होगा। तत्पश्चात होली मिलन कार्यक्रम
में सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
वहीं गायक
अशोक सिद्धार्थ पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इस
अवसर पर नीतू, पप्पी, हन्नी, किरन, सुनिता, डा. गौतम, जयप्रकाश, बाबुल,
आकिब और अशोक ध्यान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।