फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने किया नृत्य, रचाई मेहंदी

विज्ञापन
हरियाली तीज मनातीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम महासभा के महिला संभाग की जिला अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव के मंजूलता मार्ग स्थित आवास पर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक सुहाग का जोड़ा पहनकर, हाथों में मेहंदी रचाकर, और नृत्य-गीत की प्रस्तुतियों के साथ पर्व की गरिमा को बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम में उल्लासपूर्ण माहौल रहा, जहां उपस्थित महिलाओं ने अपने सुहाग, परिवार और विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रश्मि श्रीवास्तव, गुड़िया श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, सुजाता श्रीवास्तव, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, बेबी, सिम्मी, प्रियंका, अर्चना, फुलझड़ी, सुषमा, अंजना, स्वाती, अदिति, अनीता मंडल, मंजू, नेहा, रेखा, रीना, बीणा, रोजी, शशिकला, रूपाली, कुसुम, वंदना, गीता समेत दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन का प्रबंधन महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव और गिरीश कुमार श्रीवास्तव ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें