फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सभी केंद्रों पर पहुंची डीएपी, तय रेट से अधिक लेने पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में डीएपी, यूरिया और एनपीके की कुल 6751 मीट्रिक टन खाद पहुंच चुकी है। इसमें यूरिया, डीएपी और एनपीके किस्म की खाद शामिल है। प्राप्त खाद में यूरिया 2978, डीएपी 3318 और एनपीएस 455 मिट्रिक टन शामिल है। खाद का किसानों में वितरण किया जा रहा है। सहायक निदेशक श्रीप्रकाश ने बताया कि सभी केंद्रों पर डीएपी पहुंच चुकी है, तय रेट से अधिक लेने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वर्तमान में खाद सभी सहकारी समितियों की ओर से वितरित की जा रही है जबकि परादीप से इफको की नई रैक के पांच दिनों में पहुंचने की संभावना है। इस समय किसानों में सबसे ज्यादा डीएपी खाद की मांग है। जिले के लगभग सभी केंद्रों पर डीएपी पहुंच गई है। कहीं कमी होने की जानकारी में सहकारिता विभाग की ओर से बफर गोदाम में रखी खाद भेजी जा रही है। वर्तमान में एनएफएल, चंबल, पीपीएल, जीएसफसी, यारा, आईपीएल सहित कुछ अन्य कंपनियों की खाद जिले में आई है।
सहायक निदेशक, सहकारिता (एआर) श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में सहकारी समितियों व बफर गोदाम में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। जिस समिति पर खाद की उपलब्धता कम होने की जानकारी मिल रही है, उनपर तत्काल खाद भेजवाई जा रही है। इस वर्ष सरकार की ओर से डीएपी के 50 किलोग्राम खाद की बोरी का मूल्य 1250 रुपये और यूरिया के 45 किलो की बोरी का मूल्य 267 रुपये रखा गया है। किसानों को इसी दर पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी समिति पर निर्धारित से ज्यादा दाम लेने की शिकायत आई तो उस समिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें