ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास शुक्रवार की सुबह महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान राजमनी देवी (48) निवासी भोगवार, कोतवाली मुगलसराय के रूप में हुई है।
सुबह शौच के लिए गए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत-विक्षत शव देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों और क्षेत्र पंचायत सदस्य जहांगीर गुड्डू ने अलीनगर पुलिस और आरपीएफ को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त भोगवार निवासी राजमनी के रूप में की। थाना प्रभारी अलीनगर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। मामले की जांच की जा रही है।