फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घरेलू विवाद से महिला ने खाया जहर, अस्पताल में छोड़ चले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बोदलपुर गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर पहुंचे और भर्ती कराने के बाद चले गए। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है लेकिन परिजनों के मौजूद नहीं होने के कारण उसे रेफर नहीं किया जा सका। यदि परिजन आते हैं तो महिला को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली है। मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सीएचसी में महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें