फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पटना-फिरोजपुर कैंट और दरभंगा-अमृतसर के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में अब पटना-फिरोजपुर और दरभंगा-अमृतसर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, यमुनानगर, जगाधारी के रास्ते गाड़ी संख्या 04602 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल 07 मई से 12 जुलाई तक हर बुधवार एवं शनिवार को फिरोजपुर से 15.10 बजे खुलकर अगले दिन 13.30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 18.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04601 पटना-फिरोजपुर स्पेशल 08 मई से 13 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार एवं रविवार को पटना से 20.50 बजे खुलकर अगले दिन 01.25 बजे पीडीडीयू जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 23.55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04608 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल 09 मई से 11 जुलाई तक हर शुक्रवार को अमृतसर से 20.10 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 02.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04607 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 11 मई से 13 जुलाई तक हर रविवार को दरभंगा से 04.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 10.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें