फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर ने हमला कर महिला व बच्ची को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा थाना क्षेत्र के पोखरा व धनाइतपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दो अलग-अलग जगहों पर जंगली सूअर के हमले से अधेड़ महिला सहित एक बच्ची घायल हो गई। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जंगली सूअर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

पोखरा गांव निवासी संग्राम बिंद की पत्नी फुलझारी देवी (46) धान की रोपाई करने के लिए सिवान की तरफ गई थी। तभी खेत के मेड़ की आड़ में छिपे जंगली सूअर ने उसपर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह जंगली सूअर को भगाकर घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। महिला को छह से अधिक टांके लगाए गए हैं। वहीं भागते समय जंगली सूअर ने धनाइतपुर गांव में ब्रह्म बाबा के पास हैंडपंप पर स्नान कर रही मोनू तिवारी की छह वर्षीय पुत्री कसक तिवारी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह कर्मनाशा नदी की तलहटी में भाग निकला। वर्तमान में कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके के गांवों के लोग जंगली सूअरों की चहलकदमी से दहशत में हैं। लोग नदी की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। पोखरा गांव के बृजेश यादव, सुनील गुप्ता, संग्राम बिंद व मुड्डा गांव के रविशंकर सिंह, राजमोहन तिवारी, राजधर तिवारी ने उच्चाधिकारियों से जंगली सूअरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें