फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अफसरों ने नहीं सुनी तो किसानों ने खुद की माइनर की सफाई

विज्ञापन
करौती में माइनर की साफ-सफाई करते किसान। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कंदवा। करौती लिफ्ट कैनाल से निकली माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं होने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो शुक्रवार को किसानों ने खुद माइनर की सफाई की। लोगों का कहना है कि यह व्यवस्था पर तमाचा है क्योंकि जो काम विभाग को करना चाहिए था, उसे किसानों को खुद करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पांडेय आदि किसानों ने बताया कि माइनर में झाड़-झंखाड़ और गाद भर जाने से पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा था। इसके कारण धान की रोपाई और सिंचाई प्रभावित हो रही थी। विभाग से कई बार सफाई कराने की मांग की गई लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान के माध्यम से माइनर की सफाई कर पानी का रास्ता सुचारु किया। किसानों का कहना है कि यदि समय पर विभाग सफाई करा देता तो उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं उठानी पड़ती।
उन्होंने भविष्य में माइनरों की नियमित सफाई कराने की मांग की है ताकि सिंचाई व्यवस्था सुचारु बनी रहे। साफ-सफाई करने वालों में चंद्रमा यादव, रामलाल चौधरी, बेचन अली, रामगति शर्मा, महेंद्र शर्मा, रुस्तम अली, सद्दाम अली, मुस्लिम अली, अमरनाथ कुशवाहा, बिंदु कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, लोरिक चौधरी, देवालाल चौधरी आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में लघुडाल के एक्सईएन अजय कुमार यादव ने बताया कि उन्हें किसानों द्वारा माइनर की सफाई करने की जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को माइनर का निरीक्षण किया गया था लेकिन उस समय किसी ने उन्हें समस्या नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें