फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: सड़क पर ठीक से चलने को कहा तो आग बबूला हुआ आरोपी, कारोबारी की लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या

Sat, 06 Dec 2025 09:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News:  तुलसी आश्रम कस्बा के नोनार गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्य उर्फ उमाशंकर की लाठी- डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। इसकी वजह रही कि टहलने के दौरान उमाशंकर ने आरोपी को ठीक से चलने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया। 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले की कोतवाली के नोनार तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप अमड़ा पचखरी मार्ग पर शुक्रवार सुबह पांच बजे एक युवक ने मामूली विवाद के बाद नोनार गांव निवासी कारोबारी ओमप्रकाश मौर्य उर्फ उमाशंकर (60) की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि टहलने निकले कारोबारी ओमप्रकाश मौर्य से राह चलते आरोपी से शरीर छू गया। कारोबारी ने आरोपी से कहा कि ठीक से चलो। इस पर आरोपी युवक ने कहा कि मैं जैसे चलूं मेरी मर्जी। कारोबारी ने उसकी उटपटांग जवाब पर कहा पागल हो क्या। इसी बात पर आरोपी ने लाठी डंडे से पीट कर कारोबारी की हत्या कर दी।

कारोबारी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपी के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। तुलसी आश्रम कस्बा के नोनार गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्य उर्फ उमाशंकर की नोनार कस्बे में शॉपिंग मॉल के साथ ही किराना और कपड़े की दुकान है। पूरे इलाके में वे चर्चित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना ओमप्रकाश मौर्य सुबह टहलने के लिए निकलते थे। शुक्रवार सुबह भी रोजाना की तरह ओमप्रकाश मौर्य टहलने के लिए निकले थे। घर से निकलकर अमड़ा पचखरी मार्ग पर पहुंचे और रेलवे लाइन पार करके थोड़ा दूर आगे ही बढ़े हुए थे। इसी बीच एक युवक से शरीर छू गया। इस पर उन्होंने कहा कि संभल कर चलो। इस पर युवक ने कहा कि मेरी मर्जी मैं जैसे चलूं, तुम्हें क्या। इस पर उन्होंने कहा पागल हो क्या। यह सुनकर आरोपी आग बबूला हो गया। समीप में पड़ी लाठी उठाकर हमला बोल दिया। 

लाठी से व्यवसायी के सिर और चेहरे पर लगी। इससे वहीं पर व्यवसायी की मौत हो गई। इसके बाद युवक लाठीफेंक कर वहां से भाग गया। आस पास के लोगों ने व्यवसायी का रक्त रंजित शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। 

कारोबारी की मौत की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम कुंदन राज कपूर, सीओ स्नेहा तिवारी और कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्या बोले अधिकारी
वारदात करने वाला आरोपी बृजेश यादव नोनार गांव का ही रहने वाला है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। -स्नेहा तिवारी, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें