फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के संघति में गेहूं की फसल में लगी आग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर किसी प्रकार काबू पाया। वही सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के समय से नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने लगभग आधे घंटे तक अलीनगर-सकलडीहा मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

संघति गांव के समीप लगे ट्रांसफार्मर के पास बृहस्पतिवार को दो पक्षी आपस में लड़ते हुए विद्युत तार से टकरा गए। इससे तारों में हुई शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा के तेज रफ्तार की वजह से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू करने के लिए संघति, कुछमन, केशवपुर सहित कई गांव के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने लगभग एक घंटे में लाठी-डंडे से पीटकर किसी प्रकार आग पर काबू किया लेकिन तब तक दो दर्जन से अधिक किसानों के लगभग 25 बीघा खेत का गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं फायर ब्रिगेड के सूचना के बावजूद काफी देर से पहुंचने से नाराज किसानों ने अलीनगर-सकलडीहा मार्ग कुछ देर के लिए जाम कर दिया। चौकी प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने किसानों को समझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी एसडीएम प्रदीप कुमार को दी। एसडीएम ने लेखपाल वीरेंद्र कुमार को मौका मुआयना कर रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया। लेखपाल किसानों की जांच कर रिपोर्ट लगाने की कार्रवाई में जुट गए हैं।
घटना की जानकारी होने पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह से मोबाइल पर वार्ता कर घटना से अवगत कराया। वही सभी किसानों का रिपोर्ट लगवाकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों की तैयार फसल नष्ट होने से आर्थिक स्थिति चरमरा जाएगी। मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पासवान, केदार यादव, संजीत सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान जगत चौहान, रविंद्र सिंह, पवन यादव, रामअवध भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें