फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में गला दबाकर की गई थी निवर्तमान प्रधान के भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली के सपही जंगल में सोमवार को होली के दिन हत्या कर फेंके गए जसवंत चौहान के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। चुनावी रंजिश में जसवंत की हत्या किए जाने की चर्चा है। माना जा रहा है कि हत्या में नामजद आरोपियों ने दीपावली के दिन प्रधान के साथ खून की होली खेलने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

होली के दिन केराडीह ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान मुन्ना चौहान के छोटे भाई जसवंत चैहान का रक्त रंजित शव मिला था। समीप स्थित अरहर के खेत में पुलिस ने जसवंत की बाइक भी बरामद की थी। मृतक के भाई बब्बू चौहान की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विनोद चैहान, जसवंत यादव, कन्हैया यादव, सुभाष यादव, राकेश यादव तथा पचवनियां गांव निवासी गोरख सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार जसवंत की हत्या चुनावी रंजिश में की गई है। पांच वर्ष पूर्व प्रधान के चुनाव के दौरान हत्या आरोपियों तथा निवर्तमान प्रधान मुन्ना चौहान एवं उनके भाईयों के बीच विवाद हुआ था। दीपावली पर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान हत्यारोपियों ने खून की होली खेलने की धमकी प्रधान को दी थी। इसकी सूचना प्रधान ने पुलिस को भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रधान के भाई जसवंत चौहान की हत्या का प्रकरण सामने आया। सीओ चकिया प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जसवंत की मौत गला दबाने की वजह से हुई है। हत्या के आरोपियों की जांच पड़ताल की जा रही है।
जसवंत हत्याकांड के सभी नामजद सात आरोपी गिरफ्तार
चकिया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव के निवासी जसवंत चौहान (32) की हत्या में नामजद सात आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को पचवनिया गांव के नहर पुल के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वे बाहर भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि जसवंत हत्याकांड के नामजद आरोपी कहीं बाहर भागने के लिए पचवनियां गांव के पुल के पास एकत्र हैं। इस सूचना के बाद कोतवाल नागेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर सातों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल मुआयना जिला संयुक्त चिकित्सालय में कराने के बाद उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें