पीडीडीयू नगर। पैगंबर की पैदाइश का जश्न ईद मिलादुन्नबी बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने सरकार की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा के नारे लगाए। जुलूस के दौरान जगह-जगह शरबत, बिस्किट, मिठाई, पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिरयानी का वितरण किया गया।
नगर के कसाब महाल मिनारा मस्जिद, मुस्लिम महाल गौसिया मस्जिद, सिकटिया बजम-ए-गुलशने रज़ा मस्जिद, नई बस्ती, इस्लामपुर, अलीनगर, लोको कालोनी सहित ग्रामीण इलाकों से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में नारे तकबीर और हुजूर की आमद मरहबा... वातावरण गूंज उठा।
कसाब महाल मिनारा मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जो काली महाल, मुस्लिम महाल, शाहकुटी, सट्टी, जीटी रोड, धर्मशाला रोड होते हुए कसाब महाल चौराहे पर पहुंचा।
यहां मुस्लिम महाल गौसिया मस्जिद के इमाम फकीहुद्दीन ने तकरीर की। इसके बाद मुस्लिम महाल गौसिया मस्जिद में नातिया कलाम पेश किए गए। इस मौके पर मिनारा मस्जिद के मुअज्जिम हाफिज मुमताज, हाफिज मुख्तार, हाफिज तैयाब हुसैन, फहीमुद्दीन, शोएब आलम, एस फाजिल, शादाब आलम, सैय्यद जुनैद असरफ, ताहिर अहमद, मोहम्मद राशिद आदि मौजूद थे।
दुलहीपुर : दुलहीपुर में भी ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। इस दौरान जुलूस निकाला गया। चांदनी मार्केट और महाबलपुर गांव के पास सड़क पर भरे पानी से जुलूस गुजरा। इसमें जलालुद्दीन अंसारी, हमीदुल्ला अंसारी, इम्तियाज खान, जावेद हासमी, डॉ. गफ्फार अहमद, रहीस अहमद, साहिद जाफरी, शहनाज अहमद आदि शामिल थे।
धानापुर : ईद मिलादुन्नबी पर धानापुर कस्बे में जुलूस निकाला गया। इसमें सिराजुद्दीन भट्टू, राजू हाशमी, जफरुद्दीन, राजेश यादव, अनजानी सिंह, सलीम, शमशेर, सुहेल खान, रागिब, इरशाद बक्शी, खुर्शीद और जुनेद आदि शामिल थे।
दुलहीपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोग। संवाद