फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बरात ले जाने की नहीं मिली इजाजत तो मंदिर में रचाई शादी, वाराणसी-चंदौली बार्डर पुलिस ने पकड़ा

Mon, 27 Apr 2020 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिली जाने की इजाजत दी गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन में शादी की इजाजत नहीं मिली तो एक जोड़े ने चंदौली के सदलपुरा स्थित शिव मंदिर पर परिवार वालों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी रचाई। सोमवार को दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन


बलुआ पुल पर पुलिस और चिकित्सकों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद  दुल्हन को जाने दिया। जिले के सदलपुरा निवासी तनु सिंह पुत्री कोमल चौहान की शादी वाराणसी के जाल्हुपुर जयरामपुर निवासी राकेश चौहान पुत्र अखंडी चौहान के साथ तय थी। इसी बीच देश में लॉकडाउन लागू हो गया।

इससे शादी की तैयारियों को झटका लगा। हालांकि वर और वधु पक्ष ने मिलकर इस विपरीत परिस्थितियों में भी शादी करने की योजना बनाई। चोरी छिपे दुल्हा परिवार के पांच लोगों के साथ बरात पहुंची और शिव मदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विधि-विधान से शादी हुई। सुबह बारात की विदाई हुई।
विज्ञापन


घर जाते समय बलुआ पुल पर वाराणसी चंदौली बार्डर पुलिस और चिकित्सकों की टीम ने पकड़ लिया और पूछताछ की। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विवाहित जोड़े को जाने दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे डॉ. अजय सिंह ने बताया कि इस विपरीत काल में शादी की बात जानकर आश्चर्य हुआ। बाद में दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग कर बधाई देकर घर जाने के लिए छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें