चंदौली। सड़कों कर मरम्मत और नवीनीकरण करने की जिम्मेदारी संभालने वाले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी लॉक डाउन के दौरान लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। साथ ही लोगों में जागरूकता पैदा करके कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रहे है।
लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने रविवार को चकरिया पटपरा सहित कई गांव के गरीबों में राशन बांटा । इस दौरान सहायक अभियंता आरपी सिंह, अवर अभियंता अंजेश पटेल, राजेश द्विवेदी, पांचू सिंह, बनारसी मौजूद रहे।