फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग डिपो में लगाए जाएंगे वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग प्लांटों में वाटर रिसाइक्लिंग पलांट लगाए जाएंगे। इससे रेलवे में होने वाली पानी की बर्बादी रुक सकेगी। ट्रेनों की धुलाई सहित अन्य प्रयोगों के बाद पानी को रिसाइकिल कर दोबारा प्रयोग किया जा सकेगा। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट का निरीक्षण करने के बाद ईसीआर के अधिकारियों को प्लांट स्थापना का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने इंदौर स्थित वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट का निरीक्षण किए थे। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 1.05 लाख लीटर पानी की रिसाइक्लिंग करने की है। यहां से वापस लौटने पर अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि कोचिंग प्लांटों में वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट लगाए जाएं। इस प्लांट से पुर्नशोधित जल का प्रयोग मुख्य रूप से कोचिंग डिपो में कोचों की धुलाई और साफ-सफाई के लिए किया जाएगा। जिससे पानी की बचत तो होगी ही पर्यावरण संरक्षण की दृष्टिकोण से भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें