फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा, तटवर्ती इलाके में लोगों को सता रही बाढ़ की चिंता

Sat, 12 Jul 2025 01:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ रही है। 
विज्ञापन
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के पहले दिन गंगा के जलस्तर में बढ़ाव कुछ कम हुआ। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा, जबकि बृहस्पतिवार को बढ़ाव का क्रम तीन सेमी प्रति घंटे रहा। जिले में गंगा खतरे के निशान से अभी पांच मीटर नीचे हैं, लेकिन जिस तरह जलस्तर बढ़ रहा है। उससे तटवर्ती इलाके के लोग गंगा कटाव और बाढ़ को लेकर चिंतित नजर आने लगे हैं।

विज्ञापन


जिले में बारिश के बाद बृहस्पतिवार को अचानक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। बुधवार को गंगा का जलस्तर 64.64 मीटर रहा। वहीं केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम 65.36 मीटर हो गया। सावन के पहले सोमवार को 5.7 मिमी बारिश हुई। इससे गंगा के जल स्तर में चौबीस घंटे में 50 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई। 

शुक्रवार की शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 65.86 मीटर रहा। इस तरह बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को जलस्तर एक सेमी प्रतिघंटा कम बढ़ा। हालांकि शुक्रवार का जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी बलुआ घाट के समीप बना शव दाह करने वाले टीन शेड तक पहुंच गया है। वहीं गंगा का पानी 3 सीढ़ी चढ़कर चेंजिंग रूम के करीब आ गई है। गंगा में बढ़ोत्तरी से तटवर्ती इलाके के किसानों में बेचैनी है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: प्रेमी- प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर खुद को किया मौत के हवाले, परिजनों को साथ रहने पर नहीं थी कोई आपत्ति
विज्ञापन


क्षेत्र के भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी , पुरागणेन, चकरा, हरधन जुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावां, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि तटवर्तीय गांवों में कटान को लेकर किसान चिंतित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें