फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो घंटे की जोरदार बारिश से घरों-दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
टांडाकला में बारिश के दौरान सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
चंदौली। जिले में रविवार को सुबह दो घंटे तक जोरदार होने से नाले-नालियों की सफाई दावे पानी में बह गए। बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें, गलियां और कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। कई जगह बारिश का पानी घरों, दुकानों और सरकारी भवनों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की खेती के लिए यह बारिश संजीवनी मानी रही है।
सुबह 10 से 12 बजे तक लगातार हुई बारिश से कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब भर गईं। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी घंटों तक भरा रहा। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक पानी से भरी सड़कों पर फिसलते नजर आए।
नगर के निचले इलाकों में कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों का सामान भीग गया। दूसरी ओर, लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली। धान की रोपाई और खरीफ अन्य फसलों के लिए यह संजीवनी मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि इसी तरह बारिश होती रही तो खेती को काफी लाभ होगा और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च कम हो जाएगा।
विज्ञापन

राज्य मौसम प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हुई हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख रहने की संभावना है, जिससे बीच-बीच में अच्छी बारिश हो सकती है।

टांडाकला में बारिश के दौरान सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें