पीडीडीयू नगर। तेज बरसात ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेलवे की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश के दौरान स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया जलमग्न नजर आया। जलभराव के कारण यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, स्टेशन भवनों में आठ जगह छत से पानी टपकने लगा। प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के आसपास पानी टपकने से यात्री सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। पीडीडीयू जंक्शन पर रोज 30 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। यहां से प्रतिदिन 175 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। पीडीडीयू रेल मंडल मुख्यालय का स्टेशन होने के कारण यहां यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का दावा किया जाता है।
पिछले कुछ वर्षों में कई विकास कार्य कराए गए। यात्री हॉल हो या प्लेटफॉर्म, यहां सफाई व्यवस्था बेहतर बेहतर हुई है। यात्रियों के बैठने के लिए भी जगह बनाई गई है। पीडीडीयू जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने की कवायद भी की जा रही है।
स्टेशन का चयन रीडेवलपमेंट के लिए किया जा चुका है। इसके तहत स्टेशन भवन को तोड़कर नए सिरे से वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाना है। उधर, रीडेवलपमेंट के प्रस्ताव के कारण स्टेशन पर मरम्मत आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
वहीं, बारिश होते ही छतों से पानी टपक रहा है। रविवार को सुबह लगभग दो घंटे बारिश से विकास कार्यों की कलई खुल गई। प्लेटफॉर्म, यात्री हॉल समेत आठ जगहों पर पानी टपकने से यात्री परेशान रहे।
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में छत से टपकता पानी। संवाद
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में छत से टपकता पानी। संवाद
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में छत से टपकता पानी। संवाद