फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: समय से काम नहीं होने पर भुगतान रोकने की चेतावनी, मान लिया जाएगा श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कस्बे की मुस्लिम और राजभर बस्ती में जाने वाले मार्ग पर सीवरलाइन बिछाने के लिए ग्राम सभा की ओर से सड़क खोदकर डेढ़ महीने से छोड़ दिया गया है। इससे लोगों का पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे बीडीओ विजय सिंह ने समस्या का समाधान नहीं होने तथा समय से काम नहीं होने पर भुगतान रोकने तथा पूरे काम को श्रमदान घोषित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की ओर से डेढ़ महीने पहले मुस्लिम और राजभर बस्ती में जाने वाले इंटर लाकिंग मार्ग पर अंडर ग्राउंड सीवरलाइन बिछाने के लिए डेढ़ महीने से सड़क खोद कर छोड़ दी गई है। जगह- जगह भस्सी और ईंट के टुकड़े गिरा दिए गए हैं। आने वाले समय में मुस्लिम और राजभर बस्ती में शादी-विवाह होने हैं। गांव के शाहिद, नासिर अली, अरमान, बसंत, हलीम, संतोष, रामअवतार आदि ने बताया कि डेढ़ महीने से सीवरलाइन डालने के लिए इंटर लॉकिंग मार्ग को उखाड़ दिया गया है। जगह-जगह पाइप और भस्सी व ईंट के टुकड़े गिराकर छोड़ दिए जाने से पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया है। ऊपर से नाले का गंदा पानी पानी घरों के सामने बजबजा रहा है। आने-जाने में सुबह-शाम समस्या हो रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ से की। शनिवार को बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर अवरूद्ध मार्ग को ठीक कराने और सड़क पर गिराई गई पाइप हटाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ और समय से काम पूरा नहीं होने पर भुगतान रोककर पूरे कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान सचिव संदीप गौतम, शाहिद, डॉ. अकबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें