फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा के लिए बनेगा वाॅर रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान यात्रियों के लिए कंट्रोल रूम को वाॅर रूम में परिवर्तित किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ इंजिलिजेंट विंग भी सक्रिय रहेगा। ये बातें रेलवे सुरक्षा बल हाजीपुर डीआईजी एसएल अमुमुथन ने पीडीडीयू जंक्शन पर महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने क बाद कहीं। इसके पूर्व उन्होंने रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया में भ्रमण कर यहां तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी एसएल अमुमुथन शुक्रवार की दोपहर बाद ढाई बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। मंडल स्तरीय अधिकारियों से वार्ता के बाद शाम को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के लिए बनाए जा रहे ठहराव स्थल आदि का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखने के बाद कंट्रोल रूम में पहुंच कर स्थिति को देखा। उन्होंने कमांडेंट से भीड़ के दौरान सुरक्षा के व्यापक इतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने फुटओवर ब्रिज से पार्सल गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर विशेष रूप से सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें