फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025 : PDDU जंक्शन पर बनेगा वार रूम, DIG ने मेले की तैयारियों का लिया जायजा; यात्रियों की होगी सुरक्षा

Fri, 10 Jan 2025 08:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Mahakumbha 2025 : महाकुंभ को लेकर यूपी के सभी रेलवे स्टेशनों पर भी निगरानी की जा रही है। बाहर से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस बाबत, पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार को डीआईजी एसएल अमुमुथन ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर महाकुंभ की तैयारी जांचते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम को वार रूम में परिवर्तित किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ इंजिलिजेंट विंग भी सक्रिय रहेगा। 

विज्ञापन


ये बातें रेलवे सुरक्षा बल हाजीपुर डीआईजी एसएल अमुमुथन ने पीडीडीयू जंक्शन पर महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने क बाद कहीं। इसके पूर्व उन्होंने रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया में भ्रमण कर यहां तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीआईजी एसएल अमुमुथन शुक्रवार की दोपहर बाद ढाई बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। मंडल स्तरीय अधिकारियों से वार्ता के बाद शाम को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के लिए बनाए जा रहे ठहराव स्थल आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीआईजी ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखने के बाद कंट्रोल रूम में पहुंच कर स्थिति को देखा। उन्होंने कमांडेंट से भीड़ के दौरान सुरक्षा के व्यापक इतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने फुटओवर ब्रिज से पार्सल गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर विशेष रूप से सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा।

यात्री ठहराव स्थल पर पहुंच कर उन्होंने यहां की स्थिति को देखकर सुरक्षा के इंतजाम की समीक्षा की। उन्होंने फुटओवर ब्रिज पर आवागमन के लिए बैरिकेडिंग की स्थिति को देखकर संतोष जताया। उन्होंने स्टेशन के प्रवेश द्वार निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज पर भीड़ को देखते हुए तैयारी को लेकर निर्देश दिए।

कहा कि पीडीडीयू जंक्शन के चप्पे-चप्पे की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। हर शिफ्ट में सीसीटीवी कंट्रोल रूम में एक निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के निरीक्षक पीके रावत सहित अन्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें