फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डाला छठ पर भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया गया वार रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंडलीय कंट्रोल रूम को वार रूम बनाया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए वार रूम में मंडल स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं डीआरएम उदय सिंह मीना व्यवस्था पर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की देख रेख में डीआरएम ऑफिस के कंट्रोल रूप में वार रूम स्थापित किया गया है। यहां से 24 घंटे मंडलीय अधिकारी स्टेशनों पर सुविधा व स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। रविवार का डीआरएम ने पीडीडीयू जंक्शन का निरीक्षण किया था। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बताया कि 24 घंटे भीड़ की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें