फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दीपावली पर दीये की बिक्री, कुम्हारों के लिए बनीं संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर घर को सजाने के लिए लोग झालरोंं का इस्तेमाल तो करते है लेकिन दीये की टिमटिमाती रोशनी के बिना पर्व अधूरा रह जाता है। सोमवार को लोगों ने जिले में दीयों की खूब खरीदारी की। जिले में लगभग एक लाख दीये की बिक्री हुई। कुम्हारों के अनुसार दीपावली का पर्व उनके लिए संजीवनी साबित होता है।
विज्ञापन

वोकल फाॅर लोकल जैसे संदेशाें ने लोगों को झालरों के साथ दीयों के प्रति लोगों को आकर्षित किया । जिले के प्रमुख बाजार पीडीडीयू नगर, अलीनगर, सकलडीहा, चंदौली, चकिया, शहाबगंज आदि क्षेत्रों में लोगों ने दीयों की खरीदारी की। इस दौरान जिले में लगभग एक लाख दीयों की बिक्री हुई। बाजार में दीये 50 से 70 रुपये प्रति सैकड़े के हिसाब से बिके। दीपावली जैसे पर पर्व पर दीयों की बिक्री संजीवनी साबित हो जाती है। दीये के बिना दीपावली अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें