फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आधी रात तीन कमरों की दीवार धराशायी, मलबे में 8 लोग दबे, बच्चे की हालत गंभीर

Thu, 04 Aug 2022 11:50 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी,चंदौली

सार

चंदौली जिले के बहादुरपुर गांव के मलैया बस्ती में बीती रात तेज आंधी के दौरान एक मकान के टीन शेड वाले तीन कमरों की दीवार ढह गई। हादसे में दो परिवारों के 8 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बहादुरपुर गांव के मलैया बस्ती में बीती रात तेज आंधी के दौरान एक मकान के टीन शेड वाले तीन कमरों की दीवार धरायाशी हो गई। कमरों में सो रहे कन्हैया साहनी और परदेसी साहनी का परिवार सो रहा था। दीवार के मलबे में कल 8 लोग दब गए। आधी रात मची  चीखपुकार के बाद जुटे लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
मुगलसराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मलैया बस्ती में कन्हैया साहनी और परदेसी साहनी का परिवार बीती रात अपने कमरे में सोया हुआ था। आधी रात को बारिश के साथ आई आंधी के दौरान दीवार गिरने से दोनों परिवारों के 8 लोग मलबे में दब गए।

मौके पर जुटे लोगों ने काफी मेहनत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला और स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां राजवीर (3 वर्ष) की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अन्य घायलों में  परदेसी (40 वर्ष), प्रभावती देवी (35 वर्ष), रिया (4 वर्ष), आलोक (3 वर्ष) , कन्हैया साहनी (45), संगीता (25 वर्ष) हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उपचार के लिए आर्थिक मदद की दरकार

सूचना के बाद मौके पर किसी अधिकारी के न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश है। दोनों परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। आलम यह है कि अस्पताल में भर्ती लोगों के इलाज कराने के पैसे इनके पास नहीं है। उन्हें उपचार के लिए आर्थिक  मदद की दरकार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें