नगर के सर्विस रोड से पैदल बिहार की ओर जाते मजदूर
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कोरोना वायसर को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से दूसरे चरण के लॉक डाउन होने के कारण वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक है। इसके वाबजूद भी लोग अपने घरों की ओर कूच कर रहे है, लेकिन सरकार की ओर से इसमें थोड़ी राहत मिलने पर लोगों की भीड़ वाहनों के साथ पैदल दिखाई दे रही है। यही नहीं घर पहुंचने के लिए लोगों को भूखे व प्यासे लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कुुछ इसी तरह का नजारा शनिवार केे मुख्यालय के सर्विस रोड पर देखने को मिला।
कोरोना वायरस का लोगों को भय है, लेकिन घरों को लोग अब भी सर्वाधिक सुरक्षित मान रहे हैं। इसके लिए पैदल चलने से परहेज नहीं कर रहे हैं। शनिवार को नागपुर से पैदल ही सुमेर अपने दो छोटे बच्चों व भाई के साथ अपने घर बिहार के लिए चल दिए। वहीं उनके चेहर पर कोरोना वायरस का भय तो है, लेकिन भूख व प्यास का भय भी सता रही है। इसके बावजूद भी घरों को जाने के लिए अपने कदम पीछे नहीं खींचना चाह रहे है। वहीं जिला प्रशासन व कुछ समाजसेवी जगह-जगह लोगों की मदद कर रहे है। इससे पैदल पलायन करने वालों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन लंबी दूरी तय करने में लोगों के हिम्मत छूट जा रही है। वहीं घरों पहुंचने के जज्बे के कारण उनके मनोबल में कमी नहीं है।