सकलडीहा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ चल रहे युद्ध में पुलिसकर्मी सबसे आगे हैं। ऐसे में पुलिस कर्मी इस वायरस की चपेट में न आ जाएं, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर सभी थानों पर 20-20 पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट) उपलब्ध कराया गया।
शासन की ओर से डाक्टर की सुरक्षा के साथ पुलिस कर्मियों सुरक्षा को लेकर गंभीर है। कोरोना के खिलाफ चल रहे वैश्विक युद्ध में पुलिस कर्मी कहीं से कमजोर न हों, इसके लिए एसपी की ओर से सभी थानों को 20-20 पीपीई किट उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही थाने पर पर्याप्त मात्रा में ग्लब्स और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया। इस संबंध मे सीओ सकलडीहा जगत कन्नौजिया ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिये शासन की ओर से पुलिस कर्मियों को पीपीई किट उलब्ध कराया गया है। यही नहीं वाहन के लिए अलग से सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है।