फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान

Thu, 28 May 2015 02:44 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के लिए बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ। इसमें चिकित्सकों ने चुनाव लड़ रहे चिकित्सकों को अपना वोट दिया।  प्रांतीय चिकित्सा संघ के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन


 मतगणना की तिथि बाद में तय होगी। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं संयुक्त मंत्री और उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सीएमओ कार्यालय पर चुनाव अधिकारी डा. एसबी सिंह और रिटर्निंग आफिसर डा. राधेश्याम आनंद की देख-रेख में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव की प्रक्रिया चली।


संघ के जिला महामंत्री डा. पीके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव का चुनाव कराया गया। जनपद में 50 चिकित्सक मतदाता हैं, जिन्होंने 35 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर चिकित्सकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्र से आए चिकित्सकों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। चुनाव अधिकारी ने सकुशल चुनाव होने पर सभी चिकित्सकों के सहयोग पर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें