फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बैठक

Thu, 28 May 2015 02:39 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा जिला इकाई की बैठक बुधवार को सपा कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष जमील अहमद का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक हितों के प्रति प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए सदैव संघर्ष किया है।

आज उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि सूबे के मुखिया अखिलेश यादव अल्पसंख्यक हितों को ध्यान में रखकर तमाम योजनाओं को संचालित कर रहे हैं, जिसका लाभ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिल रहा है। सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि आज हम सभी के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती सांप्रदायिक ताकतों से संघर्ष करने की है। कुछ अराजक तत्व जाति एवं धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस कोशिश को नाकाम करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने के लिए तैयार रहना चाहिए। विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं कर रखी हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास हो रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर नजीमुद्दीन, जोखू सिद्दीकी, गुलाब चंद, रिजवान, चाखन यादव, एकलाख अहमद, जय प्रकाश यादव, राजा खां आदि उपस्थित रहे।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जमील अहमद व संचालन नफीस अहमद ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें