फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्माजी सजे पंडालों में विराजे

विज्ञापन
विश्वकर्मा की मूर्तियां ले जाते लोग।
विज्ञापन
जयकारों के बीच देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पंडालों में पधारे। नई बस्ती स्थित मूर्ति कारखाने से मूर्तियों को पंडालों तक पहुंचाने का काम दिन भर चलता रहा। इसके पूर्व पंडालों को सजाने के लिए पूजा आयोजक दिन भर जुटे रहे। रेलवे के विभिन्न विभागों में विशेष तैयारियां की गई।
विज्ञापन

 एशिया के सबसे बड़ा रेलवे यार्ड, मंडल मुख्यालय होने की वजह से रेलवे के सभी विभागों के कार्यालय यहां मौजूद हैं। शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती सभी विभागों में धूम धाम से मनायी जाती है। विभिन्न कार्यालयों में सहभोज का भी आयोजन किया जाता है। रेलवे में प्लांट डिपो कारखाने स्थित विभिन्न विभागो  में सत्रह जगह भव्य तरीके से विश्वकर्मा पूजा के लिए पंडाल सजाए गए हैं। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या तीन के दिल्ली व हावड़ा छोर पर कैरेज एंड वैगन विभाग  और प्लेटफार्म संख्या दो पर क्रू सेल द्वारा भी पूजा का आयोजन किया गया है।  डीजल शेड, इलेक्ट्रिक शेड,माइक्रो  वेब, टीआरडी, आरआरआई, पावर स्टेशन, डाउन हंप, इलक्ट्रिक इंजन शेड आदि कई स्थानों पर रेलकर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की  पूजा की जाएगी। इस मौके पर कई स्थानों पर भंडारे किया जाएगा।
शुक्रवार को दिन भर यहां पंडालों को सजाने का काम चलता रहा और देर शाम नई बस्ती स्थित मूर्ति निर्माण स्थल से मूर्तियों को ले जाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं गुरुद्वारा के आस पास का इलाका मोटर पार्ट्स मंडी के रूप में प्रसिद्ध है वहीं बाइक, आटो और चार पहिया वाहनों के मरम्मत का केंद्र है। यहां भी पूजन अर्चन की पूरी तैयारी हो गई है। इसी तरह अलीनगर, चकिया त्रिमुहानी पर भी पूजा की तैयारी है। विद्युत उपकेंद्र के अलावा अन्य स्थानों पर भी पूजन अर्चन की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें