फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे चंदौली के विनोद यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया । क्षेत्र के कलानी गांव निवासी विनोद यादव ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 24 जून को हवाईजहाज से दिल्ली निकलेंगे। वहां नामांकन करने के लिए बैलगाड़ी से जाएंगे। विनोद यादव अब तक ब्लॉक प्रमुख, सांसद और विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

कलानी गांव के विनोद यादव हर चुनाव में चर्चा में रहते हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था। सबसे पहले 2015 में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़े। इसके बाद 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव में भी नामांकन किया। हालांकि किसी चुनाव में उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी। विनोद यादव ने ठाना है कि जब तक जीवित रहेंगे चुनाव लड़ते रहेंगे। अब राष्ट्रपति चुनाव पर इनकी नजर है। उन्होंने कहा कि नामांकन की पूरी तैयारी कर चुके हैं। अब तक ब्लॉक प्रमुख, सांसद और विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं केवल राष्ट्रपति चुनाव ही बाकी है। इस चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें