फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आदर्श योजना से गांवों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के 75 गांवों में विकास होगा। इन गांवों को पीएम आदर्श गांव योजना के तहत चयनित किया गया है। भारत सरकार की ओर से चयनित गांवों के विकास के लिए 20-20 लाख रुपये आवंटित किए जाएंगे। जबकि जिला स्तर पर गांवों के विकास के लिए 36 विंदुओं पर विकास कार्य होने हैं। शासन से चयनित गांवों की सूूची प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने लाभार्थियों और अन्य सुविधाओं का सर्वे कराने के लिए पंचायतीराज विभाग को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में जिले के 20 गांवों का चयन पीएम आदर्श गांव योजना के तहत हुआ था। लेकिन सर्वे सहित अन्य कार्यों को कराने में पंचायतीराज विभाग के अफसरों की सुस्ती के चलते इन गावां में विकास कार्य की योजना परवान नहीं चढ़ सकी। ऐसे में ग्रामीणों को गांव के चयन होने के बाद भी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। लेकिन वतर्मान सत्र में जिले के 55 गांवों का चयन पीएम आदर्श गांव के रुप में हुआ है। चयनित गांवों का विकास खंडवार सर्वे कराने के लिए समाज कल्याण विभाग ने पंचायतीराज विभाग को जिम्मेदारी दी है।
वर्ष 2019-20 में चयनित गांव
चंदौली। वर्ष 2019-29 में आदर्श गांव के रूप में नियामताबाद ब्लाक के भरछा, छित्तमपुर, तारनपुर, कुढ़कला, सदर के सिरसी, नवहीं, मसौनी, उरगांव, छितो, शहाबगंज के भूसीकृतपुरवा, रसिया, बनभीषमपुर, ढोढनपुर, चकिया के सोनहुल, सकलडीहा के अमड़ा, दरियापुर, पंचदेउरा, चकिया के महरखां, नौगढ़ के बोझ और धानापुर के विशुनपुर कलां गांवों का चयन किया गया है। गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, शौचालय समेत 36 बिदुओं पर विकास कार्य कराने के लिए सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से जिले के 75 गांवों को पीएम आदर्श गांव के रुप में चयनित किया गया है। इसमें 20 गांवों का चयन वर्ष 2019-20 तथा 55 गांवों का चयन वतर्मान सत्र में हुआ है। इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कराने के लिए पंचायतीराज विभाग के अफसरों को पत्र भेजा गया है7 सर्वे होने के बाद विकास कार्य संचालित होंगे। आरके सिंह, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें