फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के सहारे लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव के एक युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर सीवान में पेड़ के सहारे फांसी से लटकता मिला। भोर में खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता युवक का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक हालत ठीक नही थी और उसकी दवा भी चल रही थी।
विज्ञापन

गांव निवासी पारस बिंद का पुत्र देवराज बिंद (25) सोमवार की रात बिना कुछ बताए घर से निकल गया। मंगलवार की भोर पांच बजे के लगभग ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ में लगे फंदे से लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखकर विलाप करने लगे। मृतक की पत्नी सीमा (20) अपने मायके में है। मृतक को दो माह का पुत्र भी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें