फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बनवान को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए रास्ता न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों ने कहा कि जल्द मार्ग का निर्माण न कराए जाने पर जिला मुख्यालय पर बेमियादी भूख हड़ताल की जाएगी।


भोपौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व  स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए आज तक रास्ता नहीं बना है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से मार्ग के निर्माण की मांग की लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

 नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया और वे लामबंद होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

 विरोध प्रदर्शित कर रहे  लोगों का कहना रहा कि विद्यालय व अस्पताल तक जाने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। इसके चलते लोगों को पगडंडियों के रास्ते जाना पड़ता है।
विज्ञापन


 स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। विद्यालय जाते समय वे अक्सर पगडंडी से गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

 लोगों ने चेताया कि यदि अविलंब  मांग पर गौर नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर बेमियादी अनशन किया जाएगा।

 विरोध प्रदर्शन करने वालों में विजय कुमार गुप्ता, संजय सैदपुरी,  मां साध्वी, सविता बनदेवी, रामसूरत कुशवाहा, गोविंद कुमार, अवतार यादव,  संजय यादव व रामनगीना शर्मा आदि शामिल  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें