फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव व गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विकासखंड के पटनवा गांव में क्षतिग्रस्त मार्ग पर जलभराव व गांव में साफ सफाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेताया कि यदि समस्या का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ने आरोप लगाया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी गांव के क्षतिग्रस्त मार्ग पर जमा हो गया है। इसके साथ ही लोगों के घरों से भी पानी नहीं निकल पा रहा है। जलभराव से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। कहा कि जर्जर हो चुके मार्ग के पास स्थित घरों में पानी भी चला जा रहा है। साथ ही साफ सफाई के अभाव में गांव में सभी तरफ कूड़े का ढेर लगा है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या के निस्तारण के लिए कई बार उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन अब तक उसका कोई भी समाधान नहीं हो सका है। मार्ग से आवागमन में लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था किए जाने व साफ-सफाई की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सच्चिदानंद झा, रणजीत यादव, विकास मिश्रा, झगड़ू यादव, बहादुर राम, सौरभ भारती, अशोक यादव, संतोष यादव, पंचम, बबलू, भोनू, पप्पू, राजेंद्र, सुजीत, द्वारका मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि पानी के लिए जेसीबी से खुदाई करा कर पानी निकालने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें