फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया । क्षेत्र के कुशहा गांव में गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में साफ-सफाई के लिए कई बार अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से गुहार लगा जा चुकी है लेकिन अब तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि साफ-सफाई नहीं होने से चारों ओर गंदगी फैली हुई है। वहीं गांव में पानी की निकासी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे गांव की सड़कों पर पानी लगा रहता है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। गंदगी फैले होने से मच्छरों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में साफ-सफाई के लिए सीएम पोर्टल पर भी की गई थी बावजूद इसके कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में पारसनाथ, जितेंद्र, बलिराज, कैलाश, मनोज, गोपाल, बेचन, अशोक मौजूद रहे। इस संबंध में एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी ने बताया कि गांव में दो सफाई कर्मी नियुक्त है लेकिन इसमें एक सफाईकर्मी निलंबित है। दूसरे सफाईकर्मी द्वारा कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें