फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर नहीं ढके जाने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Mon, 24 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 धानापुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी नाली को न ढकने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को दोपहार में नाली के पास खड़े होकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 साथ ही नाली के न ढकने पर तीव्र आंदोलन की भी              चेतावनी    दी।
    ग्रामीणों का कहना था कि दो माह पूर्व बिछे सीवर लाइन पर ढक्कन न लगने से अब तक सूरत यादव केसरी  देवी लालजी यादव मिठाई यादव इन्द्रेव यादव कमला यादव समेत कई लोग घायल   हो चुके हैं।

 लगातार शिकायतों के बाद भी ढक्कन न लगाए जाने से नाराज होकर  ग्रामीणों ने रविवार को नाली के पास खड़े होकर नारेबाजी की।

 इस दौरान  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्य करा रहे ठेकेदार ने दो माह पहले  ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही सीवर को ढक दिया जाएगा। दो माह  बीतने के बाद भी यह खुला हुआ है।
विज्ञापन


 इससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
   इसकी  शिकायत ग्राम पंचायत, संबंधित विभाग और ब्लाक कार्यालय पर की गई लेकिन अब  तक सुनवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही सीवर को  नहीं ढका गया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


 इस दौरान लवकुश यादव, पारस यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय,  नरसिंह यादव, अनिल यादव    आदि  रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें