विपणन शाखा चंदौली गोदाम के स्थानान्तरण के विरोध में सदर ब्लाक क्षेत्र के
सदर कोटेदार संघ के सदस्यों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद रामकिशुन व जिलाधिकारी सुरेंद्र
विक्रम को मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। जिस पर जिलाधिकारी ने खाद्य
पूर्ति अधिकारी व विपणन शाखा के अधिकारियों से जानकारी ली और उनसे रिपोर्ट
तलब किया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि विपणन शाखा
चन्दौली का गोदाम लीलापुर स्थानान्तरित किया जा रहा है, जो हाइवे के
किनारे है।
आए दिन उक्त स्थान पर दुर्घटनाएं होती रहती है। कई बार वहां वन
विभाग कार्यालय को सैयदराजा स्थानान्तरित करना पड़ा। कहा कि गोदाम
स्थानान्तरण जहां से हो रहा है, उसकी क्षमता वर्तमान गोदाम से अधिक है।
वहां बाढ़ का प्रभाव भी है, जिससे अनाज के खराब होने की आशंका बनी रहेगी।
इससे कोटेदारों को दूरी भी अधिक तय करनी पड़ेगी और माल ढुलाई का भाड़ा भी
बढ़ जाएगा। उक्त स्थान पर गाड़ियों को पार्क करने की कोई व्यवस्था नहीं है,
जिससे गाड़ियों को खड़ा कर अनाज को लोड किया जा सके।
कोटेदारोें की समस्या
सुनने के बाद पूर्व सांसद ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जिला प्रशासन
उचित कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, शशिकुमार यादव, राजेश,
रामदुलार, विनोद कुमार, लाल बहादुर, विजय जायसवाल, रामभजन, दीनानाथ, फेंकू
प्रसाद, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।