फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था न होने से दलित बस्ती के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के नादी गांव की दलित बस्ती से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न किए जाने से नाराज दलित बस्ती के लोगों ने बृहस्पतिवार को भाकपा-माले के बैनर तले बीडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेताया कि जब तक बीडीओ उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कराया जाता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने से पूर्व बस्ती के लोगों ने भाकपा-माले के बैनर तले जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

जुलूस स्थानीय बाजार होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा जहां बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन करने के साथ सभा भी की। सभा में भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता व सकलडीहा प्रभारी रमेश राय ने कहा कि सरकार जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। नादी गांव की पूरी बस्ती का गंदा पानी दलित बस्ती से होकर निकलता है पर साफ-सफाई के अभाव में नाली जाम हो गई है। इससे जहांसंक्रामक बिमारियों के फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है वहीं बदबू के कारण आना-जाना भी दुश्वार है। इंनौस के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि बीडीओ के आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। धरना व सभा में इंद्रजीत मौर्य, प्रमिला मौर्य, दयानंद विश्वकर्मा, रामबली, भैरोंनाथ, लक्षमीना, कलावती, उर्मिला, गीता, सुमन, संतरा, संगीता, सोना, राजेंद्र, पंचम, किस्मत यादव, शयामदेई, धर्मेंद्र मौर्य रहे। अध्यक्षता हरिशंकर विश्वकर्मा ने की और संचालन श्रवण कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें