फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के पानी भरे रास्ते पर ग्रामीणों ने रोपा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के अवहीं गांव में रास्ते पर जलभराव होने से लोगों का आवागमन बंद हो गया है। लगातार शिकायतों के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को पानी भरे रास्ते पर धान की रोपाई की। चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कर आवागमन शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

गांव में आवागमन के लिए मुख्य मार्ग के बगल में नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी निकासी नहीं हो पाती है। बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर पानी भर जा जा रहा है और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वर्तमान में हालत यह है कि लोगों को गंदे पानी से होकर बाहर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और नजदीकी पुलिस चौकी पर शिकायत की। गांव के समाजसेवी अनिल ने डीएम से भी शिकायत की समस्या जस की तस है। इससे नाराज होकर रविवार कोग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई करके अपना विरोध जताया। जिलाधिकारी से मांग की की गली के पानी का निकासी की व्यवस्था कर आवागमन शुरू कराएं। चेेताया कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रामीण बड़ा आदोलन करेंगे। धान रोपाई करने वालों में मीना देवी, सुशीला देवी, भागीरथ देवी ,अरशद खान, कृष्ण कुमार, शशि कनौजिया, नजीर अली, मुरारी बिंद ,सोनू पाल, रमेश पाल, अभय बिंद, संतोष प्रजापति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें