फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फूंका पुतला

Wed, 12 Aug 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमित बिजली कटौती से नाराज होकर कटेसर के ग्रामीणों ने मंगलवार को रामनगर रोड पर पंचायत भवन के समीप बिजली विभाग के एक्सईएन का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि पांच दिनों के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामीण चक्का जाम करेंगे।


इस मौके पर हुई सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में बिजली आपूर्ति करने में लापरवाही की जा रही है। क्षेत्र के जलीलपुर, बहादुरपुर, मढ़िया, सूजाबाद, भोजपुर, रतनपुर, चौरहट, कटेसर सहित एक दर्जन गांवों में पिछले कई माह से अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है।

 स्थिति यह है कि चौबीस घंटे में मात्र दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है। रात में बिजली न मिलने से लोग पूूर रात सो नहीं पा रहे हैं। वहीं दिन में बिजली के अभाव में पानी आपूर्ति व्यवस्था गड़बडा जा रही है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्व्यवस्था से आजिज आए कटेसर गांव के लोगों ने मंगलवार को एक्सईएन मुकेश कुमार का प्रतीक पुतला तैयार किया और पूरे गांव में पुतला लेकर भ्रमण किया।

इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बाद में पंचायत भवन के समीप पहुंच कर एक्सईएन के पुतले को आग लगा दी। इस अवसर पर प्रधान रामफल, पूर्व प्रधान भरत यादव, बीडीसी मंगल यादव, डा. एलिन खान, सलीम खां,    रामभरोस यादव, अखिलेश यादव, अमित यादव, सुधांशु यादव,  बबलू यादव,बल्ली सरदार आदि रहे।
 आनंद कुमार गुप्ता, तनवीर आलम     आदि रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें