फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद किए जाने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण, रेल प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे

Thu, 10 Jun 2021 03:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

अधिकारियों से बात करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उक्त रेलवे फाटक के बंद हो जाने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। वहीं गांव के किसानों की खेती बारी भी प्रभावित होगी। 
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर गेट पर धरना दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास लंका रोड पर बने रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद किए जाने पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर गेट पर ही धरना दिया। मौके पर पहुंचे पीडीडीयू नगर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


 रेलवे ट्रैक के विस्तारीकरण के होने वाले निर्माण कार्य के लिए सिंधीताली रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंद करने के लिए रेल कर्मचारी पहुंचे। जैसे ही रेल कर्मियों ने कार्य करना शुरू किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। रेल अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी।

इसके उपरांत पीडीडीयू नगर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया मौके पर पहुंचे। अधिकारियों से बात करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उक्त रेलवे फाटक के बंद हो जाने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। वहीं गांव के किसानों की खेती बारी भी प्रभावित होगी। क्योंकि रेलवे लाइन पार करने के लिए कोई उपयुक्त जगह नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा। तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे तत्काल अपना मांग पत्र जिला प्रशासन को दें। जिस पर उन्हें शीघ्र ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें