फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीवर और सीसी रोड के निर्माण में लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहाबगंज के अमाव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : leh news
विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र पंचायत की तरफ से अमांव गांव में कराए जा रहे सीवर व सीसी रोड के निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य के कारण नाबदान का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इसके चलते लोगों का घर से निकल पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि यह सड़क गांव का मुख्य मार्ग होने के साथ ही काली माता मंदिर और दुर्गा मंदिर जाने का प्रमुख रास्ता भी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी विकट हो जाती है, जब मंदिर जाने वालों की संख्या ज्यादा होती है। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र पंचायत द्वारा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के उद्देश्य से सीवर और सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना रहता है। साथ ही संक्रमण फैलने का भी खतरा है। प्रदर्शन में विशाल पाठक, बबलू यादव, दीपक चौहान, गुल्लू राम, लकड़ू, गनपत राम, राजन कुमार, अंगद गुप्ता आदि शामिल रहे। उधर, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह का कहना है कि ग्रामीणों से शिकायती पत्र मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें