फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली जिले के पहले बस अड्डे को मिली मंजूरी, मॉडल आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में लंबे समय से प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन विभाग को भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को जल्दी जमीन पर उतारने की उम्मीद बढ़ गई है। इस निर्णय को क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

वर्षों से बस अड्डे की मांग कर रहे लोगों के लिए यह खबर किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब प्रशासनिक प्रक्रिया तेज होगी। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इससे चंदौली को पूर्वांचल के प्रमुख यातायात केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी। रोडवेज बस स्टैंड बनने से न सिर्फ जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि आसपास के जिलों से आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर आदि जिलों से जुड़ाव और बेहतर होगा। परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा तैयार किया जाएगा। यहां यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय, पार्किंग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बस अड्डे का प्रस्तावित मॉडल भी सामने आ गया है। यह मॉडल यात्रियों की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि बस अड्डे के निर्माण से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। व्यापारिक गतिविधियों को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। बस अड्डे के आसपास बाजार और अन्य सुविधाओं का विकास होगा। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह परियोजना चंदौली को पूर्वांचल के महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब के रूप में स्थापित कर सकती है। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल का कहना है कि जिले में बस अड्डे की लंबे समय से आवश्यकता थी। मैंने मुख्यमंत्री से मिलकर इसका प्रस्ताव दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें